फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे दंगाई बता रहे बाबा, गृहमंत्री कर रहे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग : जयंत चौधरी

विज्ञापन
गोंडा में रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकारते करते जयंत चौधरी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर जातिवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि खुद गृह मंत्री बार-बार जाट-जाट कहकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगाई बता रहे हैं। मैं आपके बगल के मथुरा से सांसद रहा। पता कर लेना मैंने किसी घर में भी झगड़ा नहीं होने दिया। मगर मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा सरकार वायदा खिलाफी का पर्याय है। ये बात अपराध की करते हैं हमारे दादा चौ.चरण सिंह ने 1970 में गुंडा विरोधी कानून बनाया। आज बाबा बताएं उन्होंने कौन सा कानून बनाया है।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को यह बातें खैर, इगलास, बरौली विधानसभा क्षेत्रों के रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में गोंडा, मालव, खैर में रोड शो और गौरई, बरौली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्र से अपना भावनात्मक नाता बताते हुए कहा कि ये दोनों क्षेत्र स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की कर्म स्थली रहे हैं। जिन्हें मिनी छपरौली के नाम से भी जाना जाता है । इस क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय अजित सिंह के वर्चस्व हमेशा कायम रखा था। यह पहला मौका है, जब हम बिना अजित सिंह के चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसमें आपके सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने कहा आज भाजपा के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाटों को साधने की बात कहकर जाट-जाट कहकर एक तरफ जहां जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि हम किसानों की बात करते हैं और किसानों युवाओं समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के आंदोलन के आगे विवश होकर झुकने के साथ तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। लेकिन किसानों की सभी बातें नहीं मानी गई और सरकार द्वारा किया गया, कोई भी वादा पूरा नहीं हो सका है। न तो किसानों के विरुद्ध किसान आंदोलन के दौरान लिखे गए मुकदमे वापस हुए हैं । न एमएसपी पर अभी तक कोई कमेटी बनाई गई है । केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून लाने और पारित करने का वायदा किया था। लेकिन आज तक एमएसपी पर कोई कानून नहीं बनाया गया है। आज अलीगढ़ सहित प्रदेश का किसान बुरी तरह से त्रस्त हैं। आज अलीगढ़ में चीनी मिल की दुर्दशा के चलते गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों को अपनी फसलों का भाव नहीं मिलने के साथ सरसों आलू के किसानों को भी अपने फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। आज सरकार किसानों की सरसों की फसल पर ध्यान न देकर पॉम ऑयल पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा आज मुझ पर इल्जाम लगा रहे हैं कि मैं दंगाई हूं और दंगे कराने के लिए जनता को भड़काने का काम कर रहा हूं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि सन 1970 में मेरे स्वर्गीय बाबा चौधरी चरण सिंह के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश में गुंडा कानून बनाया गया था । बाबा जी आपने आज तक कोई कानून बनाया है, तो बताओ। आप मथुरा के पड़ोसी हैं। मैं वहां सांसद रहा हूं। पता कर लें मैंने किसी घर में भी झगड़ा कराया हो। उन्होंने बाबा पर धमकी देने का आरोप लगाया, कहा कि वे मई-जून में शीत लहर चलाने की धमकी दे रहे हैं। मेरा कहना है कि एकजुट हो जाओ, हैंडपंप-साइकिल पर इतने बटन दबाओ और इन्हें अपनी गरमी का अहसास कराओ।
अंत में उन्होंने कहा कि मेरी आप लोगों से अपील है कि आप लोगों ने मुझे स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय अजीत सिंह की विरासत सौंपकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। आप लोग मुझे अपना अपना पूर्ण आशीर्वाद देकर चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका देकर देखो। आपको लखनऊ में अपना वर्चस्व देखने को मिलेगा। मेरी आप से अपील है। कि आप लोग खैर, इगलास, बरौली विधानसभा के आरएलडी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष चौ.कालीचरण, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, खैर प्रत्याशी भगवती प्रयाद सूर्यवंशी, बरौली प्रत्याशी प्रमोद गौड़, इगलास प्रत्याशी वीरपाल साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें