फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, 10 जख्मी

Sat, 06 Jun 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक के गांव बादलपुर से सिकंदराराऊ के अकसौली क्षेत्र में जा रही बारातियों से भरी बस शुक्रवार शाम विजयगढ़ के पास पलट गई। हादसे में 10 बाराती घायल हो गए। जिनमें से छह की हालत गंभीर है। घायलों को अलीगढ़ और सासनी के अस्पतालों में रेफर किया गया।
विज्ञापन

मडराक थाना क्षेत्र के गांव बादलपुर निवासी धर्मवीर पुत्र जसवंत की बारात शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सिकंदराराऊ में अकसौली थानाक्षेत्र के गांव खदरई के लिए रवाना हुई। बारात की बस में 70 बाराती सवार थे। बारातियों ने बताया कि सासनी-विजयगढ़ रोड पर पेट्रोलपंप से चालक ले डीजल लिया। इसके बाद आगे की ओर चला। करीब 100 मीटर चलने पर बस की स्टेरिंग फेल हो गई और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बारातियाें में हाहाकर मच गया। बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए अन्य बाराती जुट गए। इधर कुछ बारातियों का गुस्सा बस चालक पर फूट पड़ा। वह चालक को पीटने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। सूचना पर पुलिस और 102 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सासनी और अकराबाद सीएचसी भेजा गया। अकराबाद पहुंचे आठ बारातियों से छह को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में दूल्हे का भाई रामबाबू, पंकज, गुलफान, हेल्पर भूरा, धर्मपाल, लखपत, भीकंबर, हरी शंकर, अजीत एवं राजपाल आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें