7 फरवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर (गृह विज्ञान) “पोषण और मानव विकास के मूल सिद्धांत” प्रश्न पत्र की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक होगी।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में 7 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 12 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि 7 फरवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर (गृह विज्ञान) “पोषण और मानव विकास के मूल सिद्धांत” प्रश्न पत्र की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक होगी। बता दें कि यह दूसरी बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 30 जनवरी को होनी थी, जिसे बाद में 7 फरवरी तक बढ़ाया गया था।