भारद्वाज हास्पिटल और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने रक्तदान एवं निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया।
रक्तदान शिविर में 101 यूनिट खून एकत्र किया गया। इसके साथ ही 103 मरीजों को दंत चिकित्सकों ने परामर्श दिया। भारद्वाज हॉस्पिटल में पंजीकरण कराने वाले मरीजों को उपचार में 30 प्रतिशत की छूट दी गई। कार्यक्रम में अखिल, विपिन, मनीष, मनोज नवीन, नीलेन्द्र, सीए राजीव, सीए अजय, सीए रोहित आदि उपस्थित रहे।