फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: कैंपस में होंगे बीए-बीएससी व बीकॉम कोर्स, यहां देखिए विषयों की लिस्ट

Sun, 13 Apr 2025 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूनिवर्सिटी कैंपस में सत्र 2025-26 से बीए, बीएससी  और बीकॉम के कोर्स होंगे। जिसमें प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद वेब रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहुंचने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लिया गया है। कैंपस में बीए, बीएससी और बीकॉम की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि विद्या परिषद की 26 मार्च की बैठक के बाद 2 अप्रैल को कार्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में यूनिवर्सिटी कैंपस में सत्र 2025-26 से बीए, बीएससी  और बीकॉम के कोर्स होंगे। जिसमें प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद वेब रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे, उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बीए में 13 विषय, बीएससी में 11 विषय के साथ बीकॉम की पढ़ाई होगी।

इन पाठ्यक्रमों में होगा प्रवेश

  • बीए- हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास पुरातत्व संस्कृति विभाग, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग
  • बीएससी- गणित, कम्प्यूटर साइंस, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, कृषि सस्य विज्ञान, आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, पादप रोग विभाग
  • बीकॉम-वाणिज्य 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें