अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके की अवंतिका फेज-2 कॉलोनी में खाना लेकर पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को देरी से आने पर जमकर पीटा गया। साथ में मुंह में पिस्टल ठूंसकर जान से मारने की धमकी दी गई। वाकया 10 अप्रैल रात करीब सवा बजे का है।
विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास केआर गार्डन के पास रहने वाले मो. तौकिर ने बताया कि वह खाने-पीने के सामान की डिलीवरी करता है। 10 अप्रैल रात उसे खाने पीने का सामान लेकर अवंतिका फेज-2 भेजा गया। सवा बजे करीब ग्राहक के पास पहुंचा तो वहां सामान मंगाने वाले व्यक्ति ने उसे देखते ही पीटना शुरू कर दिया।
उसने निर्धारित समय से देरी से आने पर गुस्सा उतारते हुए मुंह में पिस्टल ठूंस दी। काटने की धमकी देते हुए भगा दिया। एसएचओ क्वार्सी नरेंद्र कुमार के अनुसार तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।