अलीगढ़ के के एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज (दो केंद्र), डीएस इंटर कॉलेज, एसवी कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 1 जून को अलीगढ़ जिले के नौ केंद्रों पर होगी। इसमें 4561 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। परीक्षा दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन
शहर के एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज (दो केंद्र), डीएस इंटर कॉलेज, एसवी कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी, पुलिस अधीक्षक (अपराध) संपूर्ण परीक्षा के प्रभारी होंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद सीलबंद परीक्षा सामग्री सुपरवाइजर के माध्यम से कोषागार में पहुंचाएंगे।