फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU : अंतर हॉल एथलेटिक्स मीट में एसएन हॉल विजेता, व्यक्तिगत स्पर्धा में अजीम और निधि बनीं चैंपियन

Mon, 13 Mar 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अंतर हॉल एथलेटिक्स मीट की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद अजीम प्रथम, दीपक द्वितीय, अयान हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में समीर प्रथम, माजिद नबी द्वितीय, राशिक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के एथलेटिक्स क्लब की ओर से आयोजित अंतर हॉल एथलेटिक्स मीट में ओवरऑल चैंपियन सरोजनी नायडू हॉल बना। व्यक्तिगत स्पर्धा में मोहम्मद अजीम एसएस नार्थ और निधि चौधरी सरोजनी नायडू हाॅल चैंपियन बनीं।

विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में मोहम्मद अजीम प्रथम, दीपक द्वितीय, अयान हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सौम्या फातिमा प्रथम, ज्योति द्वितीय, वैशाली तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में मोहम्मद अजीम प्रथम, मोहम्मद इमरान द्वितीय, ऋषि तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ज्योति प्रथम, सौम्या फातिमा द्वितीय, प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में कमर पाशा प्रथम, अंसार द्वितीय, माजिद तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वैशाली प्रथम, तूबा द्वितीय, लुबना राशिद तृतीय स्थान पर रहीं। 5000 मीटर में शुभ लता प्रथम, अरीबा शेरवानी द्वितीय, साइमा तबस्सुम तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सादिक अली प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार सिंह द्वितीय, फैसल सिद़्दीकी तृतीय स्थान पर रहे।

चक्का फेंक में समीर प्रथम, माजिद नबी द्वितीय, राशिक तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जैनब प्रथम, सुमिता द्वितीय व इफारिन तृतीय स्थान पर रहीं। रिले में एसएन हॉल प्रथम, आईजी द्वितीय, अब्दुल्लाह हॉल तृतीय स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग में एसएस नार्थ हॉल प्रथम, वीएम हॉल द्वितीय, एनआरएससी हॉल तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में निधि चौधरी प्रथम, जैनब तबस्सुम द्वितीय, अरीबा तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में रेहान अली खान प्रथम, सादिक अली द्वितीय, मोहम्मद जलाल तालिब तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सूफियान बेग, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, विशिष्ट अतिथि प्रो. बीबी सिंह, पूर्व कप्तान अब्बास अली खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्लब के अध्यक्ष प्रो. जमीर उल्लाह खान ने अतिथियों का स्वागत किया। सलमान ने अतिथियों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें