फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इन्फ्लुएंजा को लेकर रहें सतर्क, बुखार में बरतें सावधानी

Mon, 13 Mar 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्तर से इन्फ्लुएंजा को लेकर सतर्कता की हिदायत दी गई है। इसमें मास्क लगाना, सामाजिक दूरी रखना, सार्वजनिक स्थान पर न थूकना, भीड़ में जाने से बचना, लक्षण पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लेना, सांस के मरीजों से दूरी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
बुखार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्फ्लुएंजा के शोर के बीच और एहतियाती दिशानिर्देश जारी होने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। इसे लेकर बस यही कहा जा रहा है कि सतर्क रहें और बुखार जैसी सामान्य बीमारी के प्रति भी सावधानी बरतें। हालांकि अभी तक अपने यहां इस तरह का कोई केस पुष्ट नहीं हुआ है। मगर अस्पतालों में बुखार के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। इसके प्रति स्वास्थ्य महकमा गंभीर है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्तर से इन्फ्लुएंजा को लेकर सतर्कता की हिदायत दी गई है। इसमें मास्क लगाना, सामाजिक दूरी रखना, सार्वजनिक स्थान पर न थूकना, भीड़ में जाने से बचना, लक्षण पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लेना, सांस के मरीजों से दूरी रखने को कहा गया है। इधर, अपने जिले के जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में हर दिन मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें बुखार रोगी सर्वाधिक हैं। अकेले मेडिकल कॉलेज में 400-400 मरीज हर दिन आ रहे हैं। इनमें बुखार के साथ इस तरह के लक्षण मिलते हैं, जो इन्फ्लुएंजा की ओर इशारा करते हैं। हालांकि जांच में अभी तक जिले में एक भी पुष्टि नहीं हुई। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी सिर्फ सावधानी की सलाह देते हैं।

सीएमओ डा.नीरज त्यागी कहते हैं कि लोगों को सलाह है कि इसके प्रति सजग रहें। बुखार जैसा लक्षण दिखने पर भी तत्काल डॉक्टर की सलाह लें। सावधानी बरतें। मास्क लगाएं। बाकी नई गाइडलाइन का इंतजार है। उसके अनुसार आगे उपचार आदि शुरू किए जाएंगे। अभी तक कोई मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


लोगों में लगातार आ रहे लक्षण
इस तरह का लक्षण इन्फ्लुएंजा को लेकर बताया जा रहा है। उस तरह के लक्षण लगातार लोगों के सामने आ रहे हैं। कोई मरीज बुखार पीडि़त है तो किसी को गले में खरास व सांस लेने में दिक्कत है। ये मरीज लगातार अस्पतालों में सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें