फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आयुष का शतक, कलकत्ता होजरी की बड़ी जीत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
उदय प्रीमियर लीग-5 में शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उदय कलकत्ता होजरी के बल्लेबाज आयुष गुप्ता लेफ्टी ने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 107 रन ठोंककर अपनी टीम को उदय एलाइड इलेवन पर आठ विकेट की शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन



उदय एलाइड इलेवन की टीम 12.2 ओवर में 127 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश वार्ष्णेय ने 22 रन और ध्रुव नारायण ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।


उदय कलकत्ता होजरी की ओर से आयुष गुप्ता और रचित वार्ष्णेय ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलकत्ता होजरी की शुरुआत से ही आक्रामक रही। आयुष गुप्ता ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात की कि दर्शक रोमांच से झूम उठे। उन्होंने केवल 27 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें छह चौके और 13 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। टीम ने महज 6.4 ओवर में 131 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन



आयुष गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच और आकाश वार्ष्णेय को इलेक्ट्रिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुमित, मनीष, संयोजक मनीष, सचिन, दिवाकर, पुष्पेंद्र, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें