रोटरी क्लब व इनरब्हील क्लब ने निकाली कोविड टीकाकरण जागरूकता यात्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
कोविड टीकाकरण की जन जागरूकता के लिए शुक्रवार को रोटरी इनरव्हील टीकाकरण जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। गांधीपार्क पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश चंद्र शुक्ला, संयोजक चेतन प्रकाश पांडेय, डॉ. दिव्या लहरी, सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, अपरजिलाधिकारी राकेश मालपानी, डीजीई मुकेश सिंघल, नगर आयुक्त एडीवी वीसी प्रेम रंजन, महापौर मो. फुरकान ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया।
बता दें कि रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब ने कानपुर से 1500 किलोमीटर की रोटरी इनरव्हील कोविड टीकाकरण यात्रा शुरू की थी।
ये यात्रा शुक्रवार को गांधीपार्क जीटी रोड पर पहुंची। जिसके बाद यह रैली शहर में निकाली गई। अब आज (शनिवार) यह रैली कासगंज, बिसौली व बरेली रवाना होगी। दोनों संगठनों के सैकड़ों सदस्य पदयात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा दुबे पड़ाव, जीटी रोड, गांधी मार्केट होते हुए कंपनी बाग पहुंची। यात्रा के दौरान एक पत्र बांटा गया। जिसमें सवाल के साथ जवाब लिखे हुए थे। यात्रा में देशभक्ति गानों के साथ बैंडबाजे बजे। इस पदयात्रा में महंत कौशलनाथ योगी, सुनील कौशल, मनोज सोलंकी, अनीता जैन, विवेक सारस्वत, सुबोध स्वीटी, मधुप लहरी, तरुण सक्सेना, नाजिमा मसूद, वैशालिनी जिंदल, राहुल वर्मा, अनूप विजडम, नीतिन माहेश्वरी, लालेश सक्सेना, अनूप गुप्ता, पीसी गुप्ता, राजीव अग्रवाल रेमंड, धनजीत वाडरा, चारु सक्सेना, अंशु सक्सेना, रीमा सिंघल, रागिनी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।