फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रदर्शनी से किया गया स्वच्छ हवा के प्रति जागरूक

Sat, 07 Dec 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों पर नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्रों ने साफ-सुथरी हवा के महत्व को दर्शाया है। पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों को चित्रित किया गया
विज्ञापन
वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करते छात्र-छात्राएं - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के एसएसएलडी वार्ष्णेय  कॉलेज में वायु प्रदूषण के प्रभाव और उसके समाधान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों को नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रदर्शनी से स्वच्छ हवा के प्रति जागरूक किया। 

विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ अंशुल मनी, समन्वयक वर्षा शर्मा, ऋतिका शर्मा, कार्तिक शर्मा, अनुज कुमार ने किया। प्रदूषण के कारण बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं और मानव स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव पर चर्चा हुई। कॉलेज के छात्रों ने शपथ ली कि वे वायु  प्रदूषण नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


कार्तिक शर्मा ने बताया कि वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार, समाज और व्यक्तिगत स्तर पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। वायु प्रदूषण के कारण श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि हो रही है और यह पर्यावरणीय असंतुलन का कारण भी बन रहा है। ऋतिका शर्मा ने छात्रों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर प्रदूषण को कम करने में मदद करें। 
विज्ञापन


पोस्टर प्रदर्शनी में निशा रही अव्वल
छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों पर नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्रों ने साफ-सुथरी हवा के महत्व को दर्शाया है। पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों को चित्रित किया गया। प्रदर्शनी में निशा प्रथम, तनिष्क कुमार चौहान द्वितीय, अंजली कश्यम और शिव कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें