फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन और विजडम वारियर्स में फाइनल आज, विजेता को मिलेंगे 1.51 लाख

Fri, 27 Jun 2025 01:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एवीपी फाल्कन और विजडम वारियर्स अमर उजाला के फाइनल में पहुंच गए हैं। विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर अलीगढ़ ऑटो सेंटर की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा रोड स्थित प्रशांत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मडराक में अमर उजाला प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल मैच 26 जून को अखण्ड वारियर्स और एवीपी फाल्कन के बीच खेला गया। जिसमें अखण्ड वारियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अखण्ड वारियर्स 20-ओवर में 126-रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें चिराग शर्मा ने 52, विशाल चौधरी ने 44, आयुष गुप्ता ने 32- रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए इमरान आलम ने 4,अमित कुमार ने 3, वसीम ने 2- विकेट चटकाए। 

विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एवीपी फाल्कन ने 14.0 ओवर में 4-विकेट पर 128-रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  बल्लेबाजी करते हुए चिराग शर्मा ने 52, वसीम ने 16, अभि ठाकुर ने 10, विशाल चौधरी ने 44, अमित कुमार ने 1, भानू ने 5 रन बनाए।  गेंदबाजी करते हुए इमरान आलम ने 4, यतिन, विवेक यादव, अनुजप्रेम राजपूत, योगेश चंद्रा और मयंक विकेट लेने में विफल रहे।  इस तरहं एवीपी फाल्कन ने फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


मैच की अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा ने की। कमेंट्री प्रेम कुमार यादव और अजय शर्मा ने की, स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर सौरभ चौधरी, मुताहिर जैदी, त्रिलोकी नाथ वार्ष्णेय, पुष्कर सिंह राठौर, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रखर मित्तल, हिमांशु गुप्ता, दिवाकर, तुषार, अंशु आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

ये हैं सहयोगी 

मंगलायतन यूविवर्सिटी,इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी, पावर्ड बाई सांगवान सिटी, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, हेल्थ पार्टनर अभिश्री हाॅस्पिटल, आउटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी।

विजेता टीम पर होगी रुपयों की बारिश
विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर अलीगढ़ ऑटो सेंटर की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज है फाइनल

 एवीपी फाल्कन और विजडम वारियर्स के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
  • विजडम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नितिन अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा अमर उजाला का आभार है। 
  • अलीगढ़ ऑटो सेंटर के डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने कहा अमर उजाला प्रीमियर लीग का आयोजन बड़ा ही सराहनीय है।
  • प्रशांत इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर निशांत सिंघल के अमर उजाला प्रीमियर लीग का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए जिससे शहर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।  
  • एवीपी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन ठाकुर इंद्रपाल सिंह राठौर ने अमर उजाला प्रीमियर लीग के आयोजन का आभार व्यक्त करता हुं।     
  • रसिक टावर के डायरेक्टर राजेश मित्तल ने कहा अमर उजाला प्रीमियर लीग का आयोजन शहर में पहली बार हुआ है एसा आयोजन हर बार होना चाहिए।  
  • शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के एमडी सुमित सराफ ने अमर उजाला प्रीमियर लीग के आयोजन की पहल करके  खिलाड़ियों को एक अच्छा पलेटफार्म मिला है, जिससे अलीगढ़ के खिलाड़ियों का नाम रोशन होगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें