फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लोडर की टक्कर से ऑटो सवार किशोर की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
किशोरी की मौत पर विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गंगीरी मार्ग स्थित रूखाला गांव के निकट रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में सवारियों से भरे ऑटो को लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय किशोर अभयप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हाथरस के मुगलगढ़ी निवासी दुर्जन सिंह अपने 13 वर्षीय नाती अभयप्रताप के साथ छर्रा क्षेत्र के गांव सिखरना में रिश्तेदारी में जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे। अभयप्रताप अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद में रहता था और गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने बाबा के साथ गांव आया हुआ था।

रविवार दोपहर वह अन्य लोगों के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था, तभी रूखाला के पास एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अभयप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में 35 वर्षीय सीता, तीन वर्षीय जसप्रीत, पांच वर्षीय नित्या घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इधर, ऑटो में बैठी कासगंज निवासी मुन्नी देवी तथा हरदुआगंज निवासी रघुवीर सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें