फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transport Nagar: एडीए ने जारी किया आदेश, 302 भूखंडों की जल्द होगी नीलामी, लगेगी बोली

Sun, 01 Dec 2024 01:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टीपी नगर में 302 भूखंडों की नीलामी लाॅटरी से की जाएगी। जल्द ही इसकी तारीख तय होगी। अधिक बोली लगाने वाले को भूखंड आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ट्रांसपोर्ट नगर में शेष भूखंडों की नीलामी जल्द शुरू करेगा। ई-नीलामी के जरिए भूखंड बेचे जाएंगे। पूर्व में नीलामी के बाद डिफाल्टर घोषित भूखंडों को निरस्त का उनकी नीलामी दोबारा कराई जाएगी।

विज्ञापन


एडीए द्वारा खैर रोड पर लगभग 85 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा है। यहां पर कुल 1775 भूखंड है। मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य भी शुरू हो चुका है। पूर्व में यहां पर दो बार में 1441 भूखंडों की नीलामी हो चुकी है। शेष 334 भूखंडों में से 302 भूखंडों की नीलामी की तिथि जल्द ही तय होगी। ई-नीलामी में कोई भी शामिल हो सकता है। 

ससे पूर्व आवंटित हुए भूखंडों में से कुछ की किस्तें जमा नहीं हुई हैं। जिससे वह डिफाल्टर सूची में शामिल हो गए है। ऐसे 38 डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर इसके बाद भी वह बकाया किस्त जमा नहीं करते हैं, तो भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इन्हें भी नीलामी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


टीपी नगर में 302 भूखंडों की नीलामी लाॅटरी से की जाएगी। जल्द ही इसकी तारीख तय होगी। अधिक बोली लगाने वाले को भूखंड आवंटित किया जाएगा। -अपूर्वा दूबे, वीसी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।

तेजी से चल रहे टीपी नगर में विकास कार्य

अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में गेट और चहारदीवारी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 2500 लीटर की टंकी का निर्माण अंतिम चरण में है। सड़क बन चुकी हैं। बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। बिजली निगम 33 केवी बिजली घर का निर्माण शुरू कर दिया है। सीवर लाइन का निर्माण कार्य 60 फीसदी और नाली का निर्माण कार्य 50 फीसदी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें