फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Aligarh: 167 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई, इन सात गांव की जमीन का हुआ अधिग्रहण

Sun, 01 Dec 2024 01:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ग्रेटर अलीगढ़ बसेगा। इसके लिए खैर के सात गांवों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रस्तावित है। 335 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस काॅलोनी की भूमि पर लगभग सात सौ करोड़ का बजट खर्च होगा। इसके लिए शासन ने साढ़े तीन सौ करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
ग्रेटर अलीगढ़ का फोटो - फोटो : एडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडीए की सबसे महत्वाकांक्षी योजना ग्रेटर अलीगढ़ रफ्तार पकड़ रही है। पहले फेस में 167 हेक्टेयर जमीन की खरीद भी हो चुकी है। खैर रोड पर विकसित होने वाली यह काॅलोनी सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस होगी। यह कालोनी पांच फीसदी व्यावसायिक होगी, जहां पर लोग अपनी जरूरत के सामान खरीद सकेंगे। प्लाटिंग कर भूखंडों की बिक्री होगी।

विज्ञापन


खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ग्रेटर अलीगढ़ बसेगा। इसके लिए खैर के सात गांवों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रस्तावित है। 335 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस काॅलोनी की भूमि पर लगभग सात सौ करोड़ का बजट खर्च होगा। इसके लिए शासन ने साढ़े तीन सौ करोड़ की राशि स्वीकृत की है। जिसके बाद से एडीए ने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की है। 


ग्रेटर अलीगढ़ प्रोजेक्ट के लिए 167 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी कराने के निर्देश मातहतों को दिए गए है। इसके लिए ले आउट भी तैयार कर लिया गया है।-अपूर्वा दूबे, वीसी एडीए।

विज्ञापन

इन सात गांव की जमीनों का हुआ अधिग्रहण
एडीए ने खैर के जतनपुर चिकावटी, अहमदाबाद, अटलपुर, ल्हौसरा विसावन, मूसेपुर, जिरौली और रुस्तमपुर गांवों में अभी तक लगभग 167 हेक्टेयर भूमि खरीदी है। बाकी 168 हेक्टेयर जमीन की खरीद की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। भू-उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई के लिए अभिलेख शासन को भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें