फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारहद्वारी कांप्लेक्स में 104 दुकानों की नीलामी शुरू

विज्ञापन
बारहद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
बारहद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग अब शहर में व्यापार और रोजगार का नया केंद्र बनने जा रहा है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कांप्लेक्स में बनी 104 दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुकानों का कुल प्रीमियम 25.02 करोड़ निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



नगर आयुक्त एवं सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि 49.89 करोड़ की लागत से तैयार यह कांप्लेक्स शहर में आधुनिक व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।



नगर आयुक्त ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर की 55 दुकानों का कुल प्रीमियम 13.89 करोड़, प्रथम तल की 49 दुकानों का 11.12 करोड़ रुपया तय किया गया है। नीलामी में भाग लेने के लिए दो लाख की जमानत राशि जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी पाने वाले आवेदक को 25 प्रतिशत राशि तुरंत व शेष 75 प्रतिशत एक सप्ताह के भीतर जमा करनी होगी।
विज्ञापन



दुकान आवंटन की अवधि 20 वर्ष होगी। हर पांच वर्ष में किराये में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम बैंकों के साथ अनुबंधक कर रहा है, जिससे इच्छुक लोग आसान किस्तों पर दुकान प्राप्त कर सकें।


दुकानों के हस्तांतरण और सबलेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई तक चलेगी। आवेदन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें