परीक्षा कराने में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से सुधा सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, ललित वत्स, अमित कुमार, सतीश कुमार, विनय सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। इसी तरह शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल से शिव कुमार, श्रीओम शर्मा, मोहम्मद नदीम, विशाल गौड़, विमल कुमार, नाहिद परवीन, अलका अरोरा, रितु यादव, रितु शर्मा, प्रीति सिंह, विनीता बत्रा, मोहम्मद खालिद, रिया शर्मा, स्नेहा लता का सराहनीय सहयोग रहा।
अमर उजाला को धन्यवाद, एक बार फिर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। - सुधा सिंह, उप प्रधानाचार्या, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
अमर उजाला की यह पहल काफी सराहनीय है। परीक्षा का आयोजन सफल रहा।-डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, प्रभारी, हिंदी विभाग, बीपीएस
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए मेजबानी करना मेरे लिए गर्व की बात है।-शालिनी महलवार, निदेशक, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
शानदार परीक्षा के लिए अमर उजाला और स्कूल टीम को धन्यवाद देती हूं।-कृष्णा सिंह, प्रधानाचार्या, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने को पूरा भरोसा है। अच्छा पेपर हुआ है। -प्रीति, कक्षा-10, गोंडा
सामान्य ज्ञान से संबंधी प्रश्न आए थे। इन प्रश्नों को हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।-अरविंद शर्मा, कक्षा-10, गुन्नौर
परीक्षा को लेकर उत्सुक थी। परीक्षा देकर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं।-शिखा, कक्षा-12, इगलास
पेपर अच्छा गया है। सवाल अच्छे आए थे। उम्मीद है परिणाम भी बेहतर आएगा। -अंजलि, कक्षा-12, देवी का नगला