थाना रोरावर क्षेत्र में दो दिन पहले घर में घुसकर मोहल्ले के ही एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तभी महिला का शौहर वहां आ गया। आरोप है कि युवक ने शौहर के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने धमकी दी कि बच्चों समेत मकान में आग लगाकर मार डालेगा। महिला का आरोप है कि युवक काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
थाना रोरावर के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार इलाके की एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वह घर में अकेली थी। तभी मोहल्ले का एक युवक आ घुसा और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। शोर-शराबे पर पड़ोस में मौजूद शौहर आ पहुंचा। किसी तरह विरोध करते हुए आरोपी के चंगुल से बचाया। महिला का आरोप है कि युवक काफी समय से उसे तंग करता आ रहा था। लोक लाज के चलते वह मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज करा रही थी। इससे उसकी हिम्मत बढ़ गई। आरोपी जाते समय धमकी देकर गया है कि वह उसके बच्चों समेत घर में आग लगाकर जला डालेगा। आरोपी अभी फरार है। मामले में जांच कर तलाश की जा रही है।