फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्राम प्रधान को अगवा करने की कोशिश, विफल होने पर कार लूट ले गए बदमाश

Sat, 14 Dec 2024 02:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्राम प्रधान रात करीब दस बजे अपनी कार से गांव जा रहे थे। चश्मे पर धुंध आ जाने पर कार को साइड में लगाकर उसे साफ कर रहे थे। दूसरी कार में सवार चार-पांच बदमाश आ धमके और उन्होंने कार का दरवाजा खोलने के साथ ही ग्राम प्रधान को हथियारों के बल पर ड्राइविंग सीट से हटा दिया। 
विज्ञापन
लूट के शिकार ग्राम प्रधान मनोज यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात को करीब दस बजे कार सवार अटा गांव के प्रधान को अगवा करने की कोशिश की गई। बदमाशों ने प्रधान को कब्जे में ले लिया और डाइविंग सीट से हटाकर पीछे बैठा दिया। जब बदमाश कार लेकर बरला मोड पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस को देखकर प्रधान चलती गाड़ी से कूद गए। इससे पहले कि वह पुलिस वालों को पूरी घटना बता पाते बदमाश कार लेकर भाग गए। बरला थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


थाना दादों क्षेत्र के गांव अटा निवासी मनोज यादव गांव के प्रधान हैं। उनका शहर के एटा-क्वार्सी रोड पर थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में भी आवास है। यहां उनके बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ग्राम प्रधान मनोज यादव 12 दिसंबर रात करीब दस बजे अपनी कार से गांव जा रहे थे। प्रधान के मुताबिक जैसे ही वह क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर पीएसी के आगे एक मैरिज होम के पास पहुंचे तभी चश्मे पर धुंध आ जाने पर कार को साइड में लगाकर उसे साफ कर रहे थे। इसी वक्त दूसरी कार में सवार चार-पांच बदमाश आ धमके और उन्होंने कार का दरवाजा खोलने के साथ ही ग्राम प्रधान को हथियारों के बल पर ड्राइविंग सीट से हटा दिया। एक बदमाश कार चलाने लगा। ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बदमाश कार को बरला मोड़ की ओर ले जा रहे थे। जहां पुलिस पिकेट गश्त पर थी।

यहां बदमाशों ने कार को कुछ धीमा किया तो ग्राम प्रधान बदमाशों की पकड़ ढ़ीली होने पर चलती गाड़ी से खिड़की खोलकर कूद गए। सड़क पर गिरने से उनके हाथ व सिर में चोटें आ गई। ग्राम प्रधान ने शोर मचाया तब तक बदमाश कार से फरार हो गए। इसके बाद प्रधान ने पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना के बारे में बताया। ग्राम प्रधान ने बताया कि बदमाश उनकी कार, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड भी लूटकर ले गए। बदमाशों ने इस बीच एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन खाते में इतने रुपये नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने भागे बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहले थाना बरला फिर क्वार्सी के बीच सीमा विवाद के कारण घंटों परेशान रहे। मामला अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस में खलबली मची। इस संबंध में एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि मामले में थाना बरला में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें