फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: करोड़ों की 1000 बीघा जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम पर हमला, आरोपी पकड़ा, दी तहरीर

Fri, 04 Aug 2023 08:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में राजस्व टीम जमीन से कब्जा हटवा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। प्रधान पर भी डंडे से हमला किया गया। टीम ने घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन
सरकारी जमीन को खाली कराती तहसील प्रशासन की टीम - फोटो : तहसील प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की तहसील कोल के बराकलां गांव में बृहस्पतिवार को करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची तहसील की राजस्व टीम पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। ग्राम प्रधान पर भी डंडे से हमला किया गया। टीम ने हमलावर को दबोच लिया। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


एसडीएम कोल रविशंकर सिंह, तहसीलदार सौरभ यादव की टीम गांव में ग्राम समाज की करीब 1000 बीघा जमीन पर हो रहे कब्जे को हटवाने पहुंची थी। पहले दिन कुल 300 बीघा जमीन को खाली कराया। ट्रैक्टर से इस जमीन पर खड़ी फसल को जोत दिया गया। अभी करीब 700 बीघा जमीन पर और कब्जा है। 

जमीन खाली कराने में ग्राम प्रधान केके पुंढीर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार से भी सहयोग लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे टीम जमीन से कब्जा हटवा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। प्रधान पर भी डंडे से हमला किया गया। टीम ने घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन


तहसीलदार कोल सौरव यादव ने बताया कि गांव में एक हजार बीघा ऊसर की जमीन है। पहले दिन 300 बीघा जमीन खाली करा दी गई है। अभी करीब 700 बीघा जमीन और बची हुई है। अगले कुछ दिनों में इसे भी खाली करा दिया जाएगा। हमलावर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें