जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें किसानों द्वारा इगलास क्षेत्र में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों पर यूरिया खाद की बिक्री में निर्धारित मूल्य से अधिक वसलूने, खाद, बीज के साथ ही लगेज आदि देने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने बृहस्पतिवार को खुद ही बाइक संभाली और अपने एक सहयोगी के साथ किसान के वेष में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया।
अलीगढ़ जिले में खाद एवं कीटनाशक दुकानों पर गड़बड़ी की शिकायतों के साथ यूरिया की कालाबाजारी होने की जानकारी पर जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह खुद किसान बन गए और उन्होंने इगलास क्षेत्र की 22 दुकानों का निरीक्षण किया तो पांच दुकानों पर गड़बड़ी मिली। इन दुकानों के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें किसानों द्वारा इगलास क्षेत्र में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों पर यूरिया खाद की बिक्री में निर्धारित मूल्य से अधिक वसलूने, खाद, बीज के साथ ही लगेज आदि देने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने बृहस्पतिवार को खुद ही बाइक संभाली और अपने एक सहयोगी के साथ किसान के वेष में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 22 दुकानों का निरीक्षण किया।
जिसमें पांच दुकानों पर रेट बोर्ड न होने, उचित दर से अधिक पर यूरिया की बिक्री करने, यूरिया के साथ अन्य उत्पाद देने के प्रयास करते हुए दुकानदार मिले। इसलिए इगलास के जगदंबा खाद भंडार, चौधरी ट्रेडर्स, गोयल इंटरप्राइजेज, सिंघल खाद भंडार एवं टिंकू खाद भंडार के बिक्री लाइसेंस को निलंबित कर दिए गए हैं। यूरिया की कालाबाजारी के साथ ही अन्य उत्पाद देने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में 127 दुकानों के लाइसेंस विभिन्न गड़बड़ियों पर निलंबित किए जा चुके हैं।