फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बजरंग दल नेता पर हमला, भाजयुमो नेता सहित आधा दर्जन नामजद, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Fri, 17 Nov 2023 03:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सासनी गेट लोधी विहार के भारत गोस्वामी ने मुकदमा सासनी गेट थाने में दर्ज कराया। जिसमें आरोप है कि 9 नवंबर की देर रात उन पर नामजदों ने सासनी गेट चौराहे के पास हमला बोला। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनके दांत व जीभ में चोट आई है।
विज्ञापन
बजरंग दल के घायल महानगर संयोजक भारत गोस्वामी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरंग दल के महानगर संयोजक भारत गोस्वामी पर हमले की घटना हुई है। आरोप है कि एक सप्ताह पुरानी घटना में नामजद मुकदमे के बावजूद सांसद व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष के सियासी दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कार्रवाई के विरोध में भारत गोस्वामी ने 16 नवंबर को अपने फेसबुक एकाउंट से परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी है।

विज्ञापन


सासनी गेट लोधी विहार के भारत गोस्वामी ने मुकदमा सासनी गेट थाने में दर्ज कराया। जिसमें आरोप है कि 9 नवंबर की देर रात उन पर नामजदों ने सासनी गेट चौराहे के पास हमला बोला। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनके दांत व जीभ में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इलाके के ही अमन पंडित, प्रखर राठी, खिरनी गेट के मानव वार्ष्णेय , भाजयुमो महानगर में मंत्री शशांक पंडित, हनी शिवाजी आदि पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को भारत गोस्वामी ने अपने फेसबुक एकाउंट से लाइव किया। जिसके जरिये उन्होंने बताया कि आरोपियों में कुछ दबंग आपराधिक व्यक्ति हैं। कुछ भाजयुमो पदाधिकारी हैं। सांसद सतीश गौतम व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता के इशारे पर पुलिस इनकी मदद कर रही है, इसलिए मुकदमे में कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


उन्होंने 17 नवंबर शाम तक का पुलिस को समय दिया है। अगर 17 नवंबर तक पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करती तो वे अपनी पत्नी, बेटी सहित सांसद के आवास पर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मुकदमा बेहद हल्की धाराओं में दर्ज किया है। उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने खुद के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें वे बेसुध अवस्था में पड़े हैं।

विज्ञापन

दो अलग अलग गुटों में झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े में बीच में आने पर भारत गोस्वामी संग मारपीट की गई। जिसमें मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर धाराओं में वृद्धि की जा रही है। एक आरोपी मानव पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। बाकी पर कार्रवाई की जा रही है।-अभय पांडेय, सीओ प्रथम
ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न मैंने किसी तरह की सिफारिश इस मामले में की है। जो भी कुछ कोई कुछ कह रहा है, वह गलत है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करे। मेरा नाम बेवजह सियासी द्वेषवश घसीटा जा रहा है।-सतीश गौतम, सांसद
इस मामले में शशांक हमारी कमेटी में पदाधिकारी है। वह वीडियो में साफ बीचबचाव करते दिख रहा है। पुलिस से हमने सिर्फ इतना कहा है कि सच की जांच कर ले। बीचबचाव करने वाले को नामजद करना गलत है। इस बात को तोड़ मरोडक़र पेश किया जा रहा है।-अमन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजयुमो
 
झगड़े के मूल में गांजा बिक्री का विवाद
भारत गोस्वामी ने अपने फेसबुक लाइव में झगड़े के मूल में गांजा बिक्री का विवाद होना बताया है। कहा है कि कुछ लोगों को गांजा बिक्री विवाद में लगातार परेशान किया जा रहा है। दबंग लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। उनके साथ खड़े होना उन्हें भारी पड़ गया है। भारत के अनुसार पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस व प्रशासन ने सुनवाई नहीं की। आरोपी पकड़े गए हैं और छोड़ दिए गए। आज ये नौबत आ गई। मामले में राजनीतिक संरक्षण के दम पर दबंग ये सब कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें