सोफ्टी खाते अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
भूतनाथ फिल्म में अभिनेता सतीश शाह प्रिंसिपल जेजे ईरानी का रोल अदा करते हुए छात्र बंकू के साथ-साथ अन्य छात्रों का टिफिन भी खा जाते हैं। अलीगढ़ में भी एक जेजे ईरानी हैं, जो एक आईएएस हैं। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह जहां भी जाते हैं, अगर वहां खाने की चीज है, तो वह उसको बिना चखे नहीं रह सकते। चाहे फिर मालवीय पुस्तकालय में जाकर तैयारी करने वालों का टिफिन चखना हो या किसी गांव में जाने पर चारपाई पर बैठकर चूल्हे की रोटी का स्वाद लेना हो। गरीबी, अमीरी, भीड़ हो या अन्य कोई जगह, जो करना है, निःसंकोच करते हैं।
55 की उम्र, पर बचपन अभी भी है जिंदा
28 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह जब अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान के निरीक्षण पर निकले, तो उन्हें एक सॉफ्टी आइसक्रीम वाला दिखा। वहां पर उन्होंने कोन में स्वयं ही सोफ्टी निकाली और बच्चों की तरह खाने लगे। साथ में अन्य अधिकारियों से भी सोफ्टी आइसक्रीम खाने को कहा। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह बेशक लगभग 55 की उम्र के हों, पर आज भी उनके अंदर बचपन कहीं न कहीं जिंदा है। वह जिंदा दिली अंदाज में जिंदगी को जीते हैं।