परंपरा के अनुसार अलीगढ़ नुमाइश के उद्घाटन से पहले दरबार हाल में स्थित प्राचीन मंदिर में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ में सीडीओ, एडीएम सिटी, नुमाइश कमेटी सदस्य ने पूजन किया। डीएम ने नुमाइश मैदान के विभिन्न मार्गों, फुटपाथ, नालियों को पक्का एवं सीसी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
अलीगढ़ की नुमाइश का इंतज़ार खत्म हो गया है। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अध्यक्ष एवं डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने 28 फरवरी को दरबार हाल स्थित प्राचीन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर नुमाइश का 1 फरवरी को उद्घाटन कराए जाने की घोषणा की। साथ ही विभिन्न सीसी मार्गो का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
परंपरा के अनुसार नुमाइश के उद्घाटन से पहले दरबार हाल में स्थित प्राचीन मंदिर में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ में सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, नुमाइश कमेटी सदस्य पंकज धीरज, विष्णु कुमार बंटी ने पूजन किया। डीएम ने नुमाइश मैदान के विभिन्न मार्गों, फुटपाथ, नालियों को पक्का एवं सीसी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी नुमाइश का शुभारंभ करेंगे। इस बार स्थानीय एवं विभिन्न प्रदेशों से आने वाले दुकानदारों द्वारा बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों को देखने, समझने, खरीदने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। पूरे माह चलने वाले सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का केंद्र नुमाइश का अपना प्राचीन एवं गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने बताया कि सीसी निर्माण, पक्की नालियों, फुटपाथ से नुमाइश की सौन्दर्य में न सिर्फ निखार आएगा बल्कि साफ सफाई भी ज्यादा रहेगी। स्थाई इफ्रास्ट्रक्चर क्रिएट करने से बार बार होने वाले व्यय से बचा जा सकेगा।