जेएन मेडिकल कॉलेज में पदोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार को असिस्टेंट प्रोफेसर शैक्षिक हड़ताल पर रहे। डीन कार्यालय में धरने पर बैठे असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली और बीएचयू में पदोन्नति मिल चुकी है। एएमयू में पदोन्नति नहीं दी गई है। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने अपना समर्थन दिया।
असिस्टेंट प्रोफेसरों ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) ने 2008 में डायनामिक एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेसन (डीएसीपी) योजना लागू की थी। 17 साल बाद भी यूनिवर्सिटी में यह योजना लागू नहीं हुई है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशरफ मतीन ने बताया कि यूनिवर्सिटी में डीएसीपी लागू हो जाए तो लंबे समय से इंतजार कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसरों की पदोन्नति नहीं मिली है। धरने में ईसी सदस्य डॉ. मुराद अहमद खान भी शामिल हुए।