फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकंडः अंकुश ने कहां से पोस्ट की वायरल, फेसबुक से मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में फेसबुक पर अपना ऑडियो पोस्ट कर मुख्य साजिशकर्ता 50 हजार का इनामी अंकुश अपने ही जाल में फंसता दिख रहा है। पुलिस ने फेसबुक से इस पोस्ट को लेकर पूरा ब्योरा मांगा है, जिसमें प्रयास से यह भी पता चल सकता है कि अंकुश ने यह पोस्ट किस शहर से की थी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे अंकुश तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

27 दिसंबर को हुई संदीप की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उजागर साईं विहार का अंकुश अग्रवाल व उसका दोस्त साहिल फरार हैं। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। दो दिन पहले अंकुश ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताने का प्रयास किया और अपनी जान को खतरा बताया। हालांकि पुलिस की टीमें लगातार उसको तलाश रही हैं। चूंकि वह तकनीकी रूप से काफी दक्ष है तो उसके तकनीकी रूप से पुलिस पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही। मगर फेसबुक पर पोस्ट कर वह खुद अपने जाल में फंस गया है। इस आधार पर पुलिस ने फेसबुक मुख्यालय से इस पोस्ट व आईडी को लेकर पूरा ब्योरा मांगा है। उम्मीद है कि आज शनिवार तक ब्योरा मिल जाएगा। ब्योरा मिलने पर पुलिस को खासी मदद उस तक पहुंचने में मिलेगी। सीओ तृतीय बताते हैं कि अभी इंतजार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें