कृषि उत्पादन मंडी समिति में इस सीज़न धान की आवक में गिरावट आई है। इसी वर्ष में जहां करीब 1,75,000 बोरी धान की आमद प्रतिदिन हो रही थी, वहीं वर्तमान में यह घटकर 40 से 50 हज़ार बोरी तक रह गई है। आवक कम होने के चलते इस बार धान के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
मंडी में दिवाली से पहले खाद की बंपर आवक हो रही थी, जिसके चलते मंडी में रोजाना जाम की समस्या के साथ रेटों में कुछ कमी आ गई लेकिन दिवाली के बाद से आवक आवक धीरे-धीरे कम होती चली गई है और अब 40-50 हजार बोरों तक सिमट गई है, जबकि मंडी में कंपनियों की धान की मांग अभी भी बनी हुई है लेकिन मांग के अनुसार धान की आवक कम होने के कारण मंडी के व्यापारियों ने दिवाली के सीजन में धान की कीमत में 100 से 200 रुपये प्रति क्विटंल की बढ़ोत्तरी कर दी है, जिससे किसान अपने धान को लेकर खैर मंडी में आ सकें। हालांकि सबसे ज्यादा आने वाले बासमती 1509 किस्म की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं आया है।
निर्धारित समय के बाद वाहनों को प्रवेश नहीं
मंडी समिति अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने बताया कि किसानों को सुविधा देने के उद्देश्य से अब मंडी गेट रात्रि 12 बजे से अगले दिन शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी वाहन को मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि धान की लोडिंग सुचारू रूप से चल सके। धान के बढ़े रेट और बढ़े प्रवेश समय ने किसानों को राहत दी है। अब किसान रात में मंडी आने की परेशानी से बचेंगे और दिन के समय में ही बिक्री कर सके।
खैर मंडी में धान के भाव
किस्म भाव
1509 कम्बाइन सूखी 2835 रुपये प्रति क्विंटल
1509 हाथ कटी हुई 3222 रुपये प्रति क्विंटल
शरबती 1847 से 2751 रुपये प्रति क्विंटल
डीपी 718 से 3361 रुपये प्रति क्विंटल
1121 (टॉप क्वालिटी) 3673 रुपये प्रति क्विंटल
1885 सुगंधा 3351 रुपये प्रति क्विंटल