फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दरवाजा निर्माण के लिए दो पक्षों में झगड़ा

Mon, 24 Nov 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मजरा नगला बबूल में दरवाजे के निर्माण पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम बंद करा दिया। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। नगला बबूल निवासी दिव्यांग राकेश यादव दी तहरीर में कहा कि उनके घर के लिए मुख्य गली के खड़ंजा से करीब 20 मीटर का उनका निजी रास्ता है। इस पर विपक्षी अपने घर का दरवाजा निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट से उन्हें स्थगन आदेश मिला हुआ है। आरोप लगाया रविवार को विपक्षी पुराने दरवाजे के अलावा दूसरा दरवाजा निकालने के लिए दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर झगड़ा करने लगे। वहीं केशवदेव यादव का आरोप है कि वह पुराने दरवाजे को सही करा रहे थे जिस पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया। क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें