फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram: ताजिया जुलूस के लिए इंतजाम पूरे, करबला में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Sat, 29 Jul 2023 12:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुहर्रम पर ताजिया जुलूस के लिए पांच सेक्टर बनाए गए हैं। जुलूस शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक सभी जोनल अधिकारी व सेक्टर प्रभारी जुलूस के साथ करबला तक चलेंगे और नगर निगम की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। 
विज्ञापन
फूल चौक स्थित इमामबाड़ा में रखा ताजिया उपस्थित बच्चे - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में मुहर्रम पर निकलने वाले ताजिया जुलूस और करबला में ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए नगर निगम ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इंतजामों का जायजा अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने शमशाद मार्केट, जेल पुल, गूलर रोड, दिल्ली गेट, चरकवालान, शाहजमाल और करबला मार्ग का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन मजहर और करबला कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की गई। जुलूस के लिए पांच सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक सभी जोनल अधिकारी व सेक्टर प्रभारी जुलूस के साथ करबला तक चलेंगे और नगर निगम की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। 

उन्होंने बताया जोन-1 सिविल लाइन के जोनल अधिकारी अशोक सिंह सीटीओ 9452205361, जोन-2 गांधी पार्क जोनल अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त 9411090288, जोन-3 ऊपरकोट क्षेत्र ज़ोनल अधिकारी राजकिशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त 6396230033 और जोन-4 बन्नादेवी क्षेत्र जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त 7234810773 मोहर्रम के जुलूस पर नगर निगम की व्यवस्थाओं के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगी। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि परंपरागत मार्ग पर निकलने वाले जुलूस और करबला में सभी व्यवस्थाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें