फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस का रिन्यूअल अब पांच साल के लिए, फीस में भी बढ़ोतरी

Thu, 18 Jun 2020 07:32 PM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
शस्त्रधारकों को अब हर तीन साल में लाइसेंस रिन्यूअल के लिए जिला प्रशासन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब लाइसेंस को पांच साल के लिए रिन्यू किया जाएगा। हालांकि इसका बोझ जेब पर भी पड़ेगा। लोगों को अब 1500 के सापेक्ष एक बार में 2500 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह के मुताबिक शासन के नए आदेश को लागू कर दिया गया है। लाइसेंस रिन्यूअल पांच साल के लिए किया जा रहा है। 2500 रुपये इसकी फीस ली जा रही है। जिले में करीब 36500 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से 30 प्रतिशत के करीब इस वर्ष रिन्यू होने हैं।

छेरत रेंज में फायरिंग टेस्ट भी बंद
शस्त्र लाइसेंस धारकों को अब लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान पुलिस के आरआई के सामने फायरिंग भी नहीं कराई जा रही है। जिले में यह प्रक्रिया छेरत फायरिंग रेंज में होती थी। मगर, काफी समय से इस प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है। आरआई ने बताया कि अब नए शस्त्र लाइसेंस के आवेदक का डाटा जिला पुलिस के रजिस्टर में लिखा जा रहा है। पुराने लाइसेंस धारियों को रिन्यूअल के समय फायरिंग कराके नहीं परखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें