फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग : महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम और केरल कालीकट विवि बनीं विजेता

विज्ञापन
आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हो गया। महिला वर्ग (दाहिने हाथ) के मुकाबलों में केरल कालीकट विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष चैंपियनशिप में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम ऑडिटोरियम में समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।


महिला वर्ग (दाहिने हाथ) में केरल कालीकट विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि मेजबान राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनी। मिजोरम विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

कुलपति प्रो. एनबी सिंह, नेहा सिंह और कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल दिए। रेफरी और तकनीकी सहायकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, आयोजक सचिव डॉ. शाहनवाज खान, ऑब्जर्वर डॉ. शीमब अजीम, क्रीड़ा समिति उपाध्यक्ष प्रो. केडी वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रो. रोली अग्रवाल, ब्रह्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें