फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चूड़ी-कंगन, पॉटरी-क्रॉकरी और पैकेजिंग सामग्री में दस फीसदी का आया उछाल

विज्ञापन
पान दरीबा ​स्थित पैकेजिंग मैटेरियल की दुकान में मौजूद ग्राहक ।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस की किल्लत से पॉटरी-क्रॉकरी, चूड़ी-कंगन और अधिकांश पैकेजिंग सामग्री दस फीसदी तक महंगी हो गई है। व्यापारियों ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह से दाम बढ़े हैं। गैस आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो और महंगाई हो सकती है। अलीगढ़ में पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद से चूड़ी-कंगन और खुर्जा से पॉटरी-क्रॉकरी का सामान आता है।
विज्ञापन




रामघाट रोड स्थित निरंजनपुरी बाजार के पॉटरी-क्रॉकरी व्यापारी दीपक जैन ने बताया कि खुर्जा पॉटरी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन की बैठक में गैस की किल्लत और पैकेजिंग सामग्री के बढ़े हुए भाव को देखते हुए 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। तुलसी का गमला (80 से 500 रुपये), कप-सेट (60 से 300 और 500 रुपये), बोन चाइना कप सेट (250 से 600 तक), अचार का मर्तबान (50 से 1000 रुपये), सूप बाउल, फूलदान, खिलौने और सजावटी सामान (80 से 500 रुपये) के भाव में हैं।



रेलवे स्टेशन रोड पानदरीबा बाजार के कारोबारी हनी अग्रवाल ने बताया कि पैकेजिंग सामग्री के भाव 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। पेपर निर्मित सामग्री में 10 से 20, एल्युमिनियम निर्मित उत्पाद 10 और बायो प्रोडक्ट उत्पाद पांच प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। रेस्टोरेंट, होटलों और फैैक्टरियों से जुड़ी सभी तरह की पैकेजिंग सामग्री महंगी हुई है।
विज्ञापन




विष्णुपुरी की चूड़ी विक्रेता नीतू शर्मा ने बताया कि 12 और 24 चूड़ी का बाक्स क्रमश: 10-10 रुपये महंगा हुआ है। यह 50 से बढ़कर 60 और 120 से 130 रुपये हुआ है। चार कंगन का सेट 100 से बढ़कर 110, आठ का सेट 150 से 170 का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें