फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: आवेदन कराने को जेडी ने डीआईओएस को भेजा पत्र, ऐसे भरें फॉर्म

Fri, 29 Aug 2025 02:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल कक्षा 9 से 10 तक के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और कक्षा 11 से 12 तक के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के संयुक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) मनोज कुमार गिरि ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में विद्यार्थियों को आवेदन कराने के लिए मंडल के सभी डीआईओएस को पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल कक्षा 9 से 10 तक के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और कक्षा 11 से 12 तक के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस परीक्षा में वार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। जो विद्यार्थी कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

संयुक्त निदेशक ने डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा है कि अपने-अपने जनपदों के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर आवेदन कराने के लिए प्रेरित करें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025
https://amarujalafoundation.org
https://www.amarujala.com

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें