अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सोमवार को एलमपुर मॉडल स्कूल से स्कूल चलो रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को स्कूल में बैठाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। वहीं कोई छात्रा पढ़ाई से वंचित न रह जाए। इस पर विशेष नारे लगाए गए।
रैली से पूर्व बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीईओ मुख्यालय आलोक प्रताप श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां बीएसए ने प्रदेश सरकार की विभागीय योजनाओं पर संबोधन दिया। ठा. दलवीर सिंह कहा कि छुट्टियों में सभी बच्चों ने काफी मौज मस्ती की है।
अब पढ़ाई का समय आ गया है। सभी बच्चों को सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। इसलिए सभी मन लगाकर पढ़ें। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया कि अगर आज सभी बच्चे पढ़ेंगे तो देश का भविष्य बेहतर होगा। इस मौके पर दुष्यंत सिंह, बीईओ अखिलेश प्रताप सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सुशील शर्मा, सतीश सिंह, अंजना अग्रवाल, पूनम सिंह, शिल्पी शर्मा, अरुणा कौशिक, वंदना गौड़, वीनस, दीक्षा सिंह, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
रैली में उपस्थित विधायक दलवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पा- फोटो : CITY OFFICE