फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठे से हमलावर की आंख, नाक पर पहुंचा सकते हैं चोट

विज्ञापन
ताइक्वांडो के प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाएं व बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में ताइक्वांडो के कोच व उनके खिलाड़ियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए।
विज्ञापन

कोच तुषार प्रताप सिंह, खिलाड़ी शालू सिंह व नूपुर जायसवाल ने डेमो करके खुद की रक्षा करने के तरीके बताए। शालू सिंह ने कहा कि यदि खुद पर भरोसा है और दिमाग सक्रिय हो, तो सामने वाले के हमले से बच सकते हैं। कोच तुषार ने कहा कि अगर अपने अंगूठे, अंगुली या हथेली से हमलावर की आंख, नाक, होंठ पर हमला कर दें, तो वह कुछ समय के लिए असामान्य स्थिति में पहुंच जाएगा। महिलाओं ने आत्मरक्षा से संबंधित सवाल भी किए, जिनका संतोषजनक जवाब कोच व खिलाड़ियों ने दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मदर्स टच स्कूल की प्रिंसिपल आरती मित्तल, रुचि अग्रवाल, रीमा शर्मा, अल्पना शर्मा, संगीता सिंह, जयशा सिंह, मीना, भावना, रीता राठौर, कौरवांशी, अजय, कुलदीप यादव, अनुपम आदि मौजूद रहे।

ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देते तुषार प्रताप सिंह, नुपुर जैसवाल, सालू सिंह, अजय सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें