फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में सामूहिक नकल

विज्ञापन
एसवी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की सामूहिक नकल करते छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एसवी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में सामूहिक नकल होने पर चीफ प्रॉक्टर ने सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दीं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह कॉलेज के एक कमरे में जीवन ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस के परीक्षार्थियों की बीएससी नर्सिंग की परीक्षा चल रही थी। जिस कमरे में परीक्षा चल रही थी, उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि लोहे के गेट पर ताला लगा था। परीक्षा में नकल होने की सूचना समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को मिली। वह दोपहर करीब 12 बजे अपने साथियों के साथ परीक्षा कक्ष पहुंच गए। इसके बाद देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, जबकि गेट पर ताला लटका है।
विज्ञापन

कमरे में सामूहिक नकल होने की शिकायत उन्होंने चीफ प्रॉक्टर डॉ. महेशचंद वार्ष्णेय से की।
छात्रनेताओं के साथ परीक्षा कक्ष पहुंचकर उन्होंने दरवाजा खुलवाया। अंदर 6 परीक्षार्थी एक साथ बैठे थे और उनके पास मोबाइल भी था। उन्हें सामूहिक नकल मिली, इस पर उन्होंने सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दी। कमरे में परीक्षार्थियों के अलावा एक व्यक्ति भी था, जिसने खुद को जीवन ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस से जुड़ा होना बताया। प्रॉक्टर ने उसे फटकार कर कमरे से बाहर निकाल दिया। प्रॉक्टर ने कहा कि सामूहिक नकल की जानकारी उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी है। उधर, रंजीत चौधरी ने कहा कि काफी दिनों से सामूहिक नकल चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें