अलीगढ़ में हनुमान मूर्ति तोड़े जाने का विरोध करते बजरंगदल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड के निकट गांधी पार्क में शनिवार को हनुमान जी की मूर्ति टूटने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जब बजरंगदल को मिली तो सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंच गए और मूर्ति टूटने का विरोध करने लगे। मौके की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस बल सहित थाना गांधी पार्क एसएचओ भी गांधी पार्क पहुंचे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस की काफी कहासुनी हुई, जिस पर पुलिस ने तत्काल नई मूर्ति मंगाई और मूर्ति को स्थापित कर गेट लगाने की बात भी कही और संगठन को भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना यहां पर नहीं होगी। इसके लिए उचित पुलिस व्यवस्था करेगी। तब कहीं जाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए।