फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन में शामिल चार उपद्रवियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रासुका के तहत मामला दर्ज

Thu, 04 Jun 2020 11:05 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में सीएए के खिलाफ हुआ उपद्रव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनआरसी) के विरोध में पिछले दिनों हुए उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गुरुवार को चार उपद्रवियों पर रासुका लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि बीते 23 फरवरी को ऊपरकोट कोतवाली के बाहर धरना दे रही महिलाओं की भीड़ में शामिल उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। इसके बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ था। इस बवाल की आंच बाबरी मंडी तक पहुंची थी और वहां सांप्रदायिक भिड़ंत हुई थी। 

इस दौरान एक युवक की हत्या तक कर दी गई थी। इस हत्या के आरोप में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय जेल में हैं। इसी मुख्य ऊपरकोट बवाल में चार आरोपियों इमरान, अनवार, साबिर उर्फ मिलन और फईमुद्दीन पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट पर एसएसपी की संस्तुति के बाद डीएम ने रासुका की कार्रवाई की है। चारों पर जेल में रासुका वारंट तामील कराया गया, जिसके बाद अब फिलहाल किसी की रिहाई संभव नहीं है। हां, एक आरोपी लकी जमानत पाकर रासुका से पहले ही रिहा हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें