शनिवार तक 236 आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी हैं। इनमें अब तक 58 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 42 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। आठ मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अलीगढ़ जिले में सोमवार को स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला। अब इनकी संख्या 58 हो गई है। साथ ही डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये से ज्यादा नहीं वसूले जा सकेंगे।
विज्ञापन
सीएमओ आरएन सिंह ने बताया कि शनिवार तक 236 आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी हैं। इनमें अब तक 58 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 42 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। आठ मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 103 लोगों का टीकाकरण भी कराया जा चुका है।
डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे
डेंगू के नाम पर मरीजों की जेब ढीली करने वाले निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी नहीं चलेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी निजी नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए अधिकतम 600 रुपये प्रति जांच की धनराशि निर्धारित की है। यदि किसी भी निजी संस्थान ने इस आदेश की अनदेखी की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।