फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अकराबाद ब्लॉक की हुई सालान बैठक, दो करोड़ के प्रस्ताव पास

Fri, 19 Jan 2024 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद ब्लॉक की सालान बैठक में विकास कार्य के लिए दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित हुए। ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। आगामी समय में किए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की जानकारियां देने पर सांसद सतीश गौतम ने खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह की सराहना की।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक को संबोधित करते छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, साथ में सांसद सतीश गौतम, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में  अकराबाद विकास खंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की सालाना बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य के लिए दो करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हुए।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। आगामी समय में किए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की जानकारियां देने पर सांसद सतीश गौतम ने खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम, विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, एमएलसी स्नातक मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कालू, पूर्व जिला महामंत्री ठा. भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश लोधी, पूर्व जिला मंत्री ठा शल्यराज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह मंडल महामंत्री मोहित रायजादा, प्रधान ठा. मनोज जादौन, योगेंद्र पाल सिंह, ध्रुव यादव, तनुज सिंह, भंवरपाल यादव, अजय कुमार, कप्तान सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें