जमालपुर सीएचसी पर हुए वैक्सीनेशन कांड की आरोपी एएनएम निहा खान ने डीएम को पत्र लिख खुद के पक्ष में सफाई रखी है। इसके साथ ही एक पुरुष स्टाफ पर अश्लील व अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
एएनएम ने पत्र में लिखा है कि उसको इस प्रकरण में फंसाया गया है। इसके पीछे पुरुष स्टाफ द्वारा रखे गए अश्लील व अनैतिक प्रस्ताव को ठुकराना कारण रहा। उसकी मौखिक रूप से विभाग में शिकायत भी की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से उसका साहस बढ़ता गया। इसी के चलते उसने झूठे आरोप लगाते हुए फंसा दिया। घटना वाले दिन भी उसी पुरुष स्टाफ ने जबरन कार्यालय पर ही ड्यूटी लगाई थी।