अलीगढ़ महानगर के मामू-भांजा इलाके में हुई घटना में दस दिन बाद भी दोनों ओर से सियासी तनातनी जारी है। 28 को सासनी गेट इलाके में महिलाओं की बैठक में हत्या के आरोप में व्यापारियों को जेल भेजने की निंदा की। उनकी रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
यह सब जो हो रहा है, वह निर्दोष व्यापारी जो जेल गए हैं, उनके खिलाफ हो रहा है। जो गलत है।-सरिता
विज्ञापन
इस मामले में अब हम लोग समाज की जागृत महिलाओं को एकत्रित कर आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। -सुनीता
जनप्रतिनिधियों को चूड़ी भेंट करने के आंदोलन से इसकी शुरुआत होगी। संभव हुआ तो शनिवार को ही यह होगा।-सपना
ऐसे तो हमारे समाज के युवा भी चोरी कर सकते हैं। हम भी उनके परिवार के लिए मुआवजा मांग सकते हैं।-शैली
भाजपाई जेल पहुंचे व्यापारियों से मिलने
जेल गए व्यापारियों से मिलने और उनका हाल चाल लेने 28 जून को भाजपाइयों का एक दल जेल पहुंचा। इस दौरान उनसे बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, वैभव गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता आदि थे।