पिसावा के गांव राऊपुर में प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव गांव राऊपुर के पास प्रस्तावित बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में किसानों का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने अधिकारियों द्वारा समस्याओं की सुनवाई न होने पर प्रदर्शन किया।
किसानों ने शनिवार को हवन और रविवार को ट्रैक्टर यात्रा निकालने की घोषणा की है। भाकियू के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह के नेतृत्व में जारी धरने में चेतावनी दी है कि सुनवाई व मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। रविवार को पोस्तीका बंबा से धरना स्थल तक ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जयमल सिंह, जगवीर सिंह, डालचंद, सुशील फौजी, गजेंद्र सिंह, रामजीलाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।