स्टेशन रोड स्थित गांव सिंधौरा-बसईं से बढ़ौली मार्ग के नव निर्माण के लिए 70 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से यह कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
गांव बसईं से सिंधौरा तक मार्ग की हालत बेहद खराब है। काफी समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क के नव निर्माण की मांग कर रहे थे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की ओर से इस सड़क के नवनिर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जहां से इसके नवनिर्माण खओ स्वीकृति मिल गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उप निदेशक निर्माण की ओर से कार्यदायी संस्थाओं से टेंडर आमंत्रित किए हैं। सात मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। अतरौली मंडी सचिव प्यारेलाल राजपूत ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क का निर्माण कराएगी।