फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुखार से मासूम की मौत, अस्पताल पहुंचे 180 बीमार

Fri, 10 Oct 2025 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सर्दी और बुखार का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सासनी के मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी छह माह के पंकज की सर्दी व बुखार से मौत हो गई। इधर, बागला जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बुखार के 180 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन




मौसम बदलने के कारण इन-दिनों बुखार वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। दिन में तेज धूप के बाद सुबह और शाम को चल रहीं ठंडी हवाओं की वजह से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बागला जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दिन भर में यहां करीब 1600 मरीज पहुंचे। इनमें से 160 मरीज बुखार से पीड़ित थे।



110 संदिग्ध मरीजों के रक्त की जांच की गई। इधर, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भी बुखार के मरीजों की अच्छी-खासी संख्या रही। सभी सीएचसी पर बुखार के करीब 350 मरीज पहुंचे। इन सभी के रक्त की जांच कराई गई।
विज्ञापन




इधर, सासनी की टीचर कॉलोनी निवासी धीरेंद्र ने बताया कि उनके छह माह के बेटे पंकज को कई दिनों से सर्दी के साथ बुखार हो रहा था। निजी अस्पताल में भी उसका उपचार कराया गया। धीरेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पंकज की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।


अचेत हालत में वह उसे लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे के जन्म के करीब 15 दिन बाद विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें