बेटे की हरकतों से तंग आकर ही वह यहां रहने लगा था। अब बेटा पत्नी को भी पीटता है। होली के आसपास पीटा गया। होली की घटना पर पत्नी ने मुझे खबर दी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर तहरीर भी बरला थाने दी गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अलीगढ़ में छर्रा के वृद्धाश्रम में 16 अप्रैल को पहुंचे एडीजे-डीएलएस (विधिक सेवा प्राधिकरण) सचिव नितिन श्रीवास्तव के समक्ष बुजुर्ग उस समय फूट पड़ा, जब वे समस्याएं सुन रहे थे। दतावली के रहने वाले बुजुर्ग राकेश कुमार ने कहा कि सरकार गांव में रह रही उसकी पत्नी को बेटे के उत्पीड़न से बचा लो। वह उसे बेरहमी से पीटता है, शिकायत के बावजूद पुलिस ने आज तक कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरी ये है कि नियमों की पाबंदी के चलते वह अपनी पत्नी को यहां साथ नहीं रख सकता। वरना पत्नी को भी यहां बुलवा लेता। डीएलएस सचिव ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसओ बरला को तलब करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
निरीक्षण में डीएसएस सचिव नितिन श्रीवास्तव को बुजुर्ग राकेश कुमार ने बताया कि उसकी उम्र 52 वर्ष है। एक बेटे की मृत्यु हो चुकी है। दूसरे बेटे पवन के पास उसकी पत्नी नीलम रहती है। बेटे की हरकतों से तंग आकर ही वह यहां रहने लगा था। अब बेटा पत्नी को भी पीटता है। होली के आसपास पीटा गया। होली की घटना पर पत्नी ने मुझे खबर दी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर तहरीर भी बरला थाने दी गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां बुजुर्ग रूपराम ने अपने घुटनों के ऑपरेशन के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का मुद्दा रखा। गुरुदीप सिंह ने दिल्ली स्थित अपने प्लाट से जुड़ी समस्या रखी। वहीं हरिशंकर ने पेंशन न बनने की शिकायत की।
कमरों-शौचालय में गंदगी पर जताई नाराजगी
विधिक प्राधिकरण सचिव को छर्रा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम के निरीक्षण में वृद्धाश्रम के संचालक अशर्फी लाल, अधीक्षिका गिरजेश यादव ने बताया कि यहां 99 वृद्धजन पंजीकृत हैं। एक महिला को रविवार को उनका नाती साथ घर ले गया, जिनकी बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। शेष 98 में से 33 महिला व 65 पुरुष हैं। जिनमें से 20 परिजन घर गए हुए हैं। वहीं बुजुर्गों से बातचीत में पता चला कि दोपहर में रोटी, चावल, दाल, पत्तागोभी की सब्जी व सलाद दिया गया। वहीं निरीक्षण में शौचालय व स्नानगृह भी अत्यधिक गंदे मिले।