अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिस के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त से रेक्रू-फाई के तहत सात दिवसीय आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में 1500 सौ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
एएमयू टीपीओ साद हमीद ने बताया कि इस मेले का आयोजन इनेबिल कैरियर्स के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें 24 कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम समन्वयक डा. जहॉगीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर इस मेले के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे, जबकि डीएलएफ के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नंदन यादव मुख्य अतिथि होंगे।