फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू कुलपति ने की कन्हैया की हत्या की भर्त्सना

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उदयपुर (राजस्थान) में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि इस हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग बुनियादी इस्लामी सिद्धांतों को समझे बिना कानून को अपने हाथ में लेते हैं, फिर इसका प्रयोग देश के सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक भाईचारे को कमजोर करने के लिए एक व्यक्ति को भयानक तरीके से मार डालते हैं। न तो देश का कानून और न ही कोई धर्म ऐसी बर्बरता की इजाजत देता है। उन्होंने कन्हैया लाल की हत्या करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें