फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Muslim University: चार शिकायतों पर घिरा एएमयू, 28 जुलाई को केंद्र के सामने देना होगा जवाब

Tue, 07 Jul 2026 02:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि रजिस्ट्रार स्वयं बैठक में उपस्थित हों या विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे अधिकृत प्रतिनिधि को भेजें, जिसे मामले के सभी तथ्यों और अभिलेखों की पूरी जानकारी हो तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय की ओर से निर्णय लेने का अधिकार भी प्राप्त हो। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के खिलाफ केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस ) पर दर्ज चार शिकायतों को लेकर केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय को तलब किया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के संबंधित प्रकोष्ठ ने एएमयू के रजिस्ट्रार को 28 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे संयुक्त बैठक एवं विचार-विमर्श के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


7 जुलाई को जारी नोटिस के अनुसार, अबरार, साहिल अमीर, यूनुस खान और सलमान द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच और उनके शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। इनमें से तीन शिकायतों पर पहले ही विश्वविद्यालय से जवाब मांगा जा चुका है, जबकि एक नई शिकायत पर अब सुनवाई की जाएगी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि रजिस्ट्रार स्वयं बैठक में उपस्थित हों या विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे अधिकृत प्रतिनिधि को भेजें, जिसे मामले के सभी तथ्यों और अभिलेखों की पूरी जानकारी हो तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय की ओर से निर्णय लेने का अधिकार भी प्राप्त हो। 

साथ ही विश्वविद्यालय को निर्देश दिए गए हैं कि चारों शिकायतों से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख, दस्तावेज और रिकॉर्ड बैठक में जांच के लिए साथ लाए जाएं, ताकि शिकायतों का बिंदुवार परीक्षण कर उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें